सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two accused from Punjab arrested with 4.859 kg of charas on the Bindrabani four-lane highway.

Mandi News: बिंद्राबणी फोरलेन पर 4.859 किलो चरस के साथ पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused from Punjab arrested with 4.859 kg of charas on the Bindrabani four-lane highway.
विज्ञापन
कार के दरवाजे में छिपाकर ले जा रहे थे सदर, सदर मंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज

स्पेशल टॉस्क फोर्स कुल्लू की टीम ने मंडी जिले में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू की टीम ने मंडी जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.859 किलोग्राम चरस बरामद की है। वीरवार को बिंद्राबनी फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की एक कार से चरस की खेप पकड़ी गई। पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार एसटीएफ कुल्लू की टीम एएसआई भानु प्रताप के नेतृत्व में वीरवार सुबह बिंद्राबनी फोरलेन के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कुल्लू से मंडी की ओर जा रही पंजाब नंबर की इटियोस कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए टीम ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के कंडक्टर साइड के अगले दरवाजे के भीतर छिपाकर रखी 4.859 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान राजेश (40) निवासी लुधियाना और सतबीर सिंह (38) निवासी होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर मंडी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके अलावा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed