{"_id":"6a3521d4e1c4d2e9290d13d1","slug":"video-mandis-sangeet-sadan-honed-the-skills-of-25-women-during-a-summer-camp-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मंडी के संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मंडी के संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज
अमेरिका की प्रतिभा पुष्प फाउंडेशन के सौजन्य से संगीत सदन मंडी में मासिक समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें हुनरमंद महिलाओं को आर्ट एंड क्राफ्ट की बारीकियां सीखाकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया। संगीत सदन मंडी की संचालिका ईशा भारद्वाज ने बताया कि समर कैंप में 25 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया जिसमें इन्हें पाइन नीडल आर्ट, हैंड मेड क्राफ्ट, ज्यूलरी, फ्यूजन ज्यूलरी और क्रोशे से तरह-तरह के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। गीत-संगीत और नृत्य की जानकारी भी इस दौरान दी गई। कैंप के समापन पर इन महिलाओं ने खुद द्वारा निर्मित उत्पादों को कैटवॉक के माध्यम से प्रमोट भी किया। ईशा ने बताया कि प्रतिभा पुष्प फाउंडेशन के संस्थापक पुष्प राज कपूर ने इस कैंप को अपनी पत्नी प्रतिभा की याद में आयोजित किया था और उनका यही उद्देश्य था कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएं। समर कैंप के समापन पर जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने बतौर मुख्यातिथि जबकि स्थानीय पार्षद गगन कश्यप ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।