{"_id":"6a33f0a782a5e2662f0709cb","slug":"two-accused-arrested-with-5920-grams-of-chitta-mandi-news-c-90-1-mnd1021-201291-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 5.920 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 5.920 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुंदरनगर में कार से ग्राहकों को बेच रहे थे नशा
स्थानीय और बाहरी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 5.920 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों आरोपी कार में बैठकर ग्राहकों को अवैध रूप से चिट्टा बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम सूचना मिली कि चंडीगढ़ नंबर की एक कार में सवार दो व्यक्ति ज्वाला-सुसन रोड पर नशा बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 5.920 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान सुनील रावत उर्फ चेरी निवासी जरगंवा तहसील हैदरगढ़ जिला बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) तथा अंकुश चौधरी निवासी न्यू बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के परिजन बीबीएमबी में कार्यरत रहे हैं। साथ ही दोनों के खिलाफ पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिली है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक आरोपी काे चक्कर की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया है।