{"_id":"6a34da3b29a991cf6e039f6a","slug":"video-48-pencak-silat-players-ready-to-compete-at-the-nationals-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: नेशनल खेलने के लिए तैयार हुए पेंचक सिलाट के 48 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नेशनल खेलने के लिए तैयार हुए पेंचक सिलाट के 48 खिलाड़ी
मार्शल ऑर्ट पेंचक सिलाट का जूनियर और सब जूनियर का नेशनल 25 से 28 जून तक महाराष्ट्र के नासिक में जबकि सीनियर का 6 से 8 जुलाई तक मेघालय के शिलांग में आयोजित होगा। इसके लिए हिमाचल की टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पेंचक सिलाट एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों के लिए मंडी में दो दिवसीय विशेष ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के 5 जिलों से आए 48 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंद्र कुमार आजाद ने बताया कि इस बार कुछ नियमों में भी बदलाव किया गया है उनके बारे में भी खिलाड़ियों को पूरी जानकारी मुहैया करवाई गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिमाचल के लिए मेडल जीतकर लाएंगे और प्रदेश का नाम देश भर में रोशन करेंगे। नेशनल खेलने जा रहे खिलाड़ी अर्णव कुमार और विपाशा ठाकुर ने बताया कि उन्हें जो दांव-पेंच सिखाए गए हैं वे उसका पूरी तरह से इस्तेमाल करके मेडल जीतने का प्रयास करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।