{"_id":"6a33d66d74de30c7cd07cfae","slug":"meritorious-students-from-mandi-will-learn-the-nuances-of-the-hotel-business-mandi-news-c-90-1-mnd1001-201196-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: होटल व्यवसाय की बारीकियां सीखेंगे मंडी के मेधावी छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: होटल व्यवसाय की बारीकियां सीखेंगे मंडी के मेधावी छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्यटन-कृषि विषय के 380 विद्यार्थी जिरकपुर रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पर्यटन और कृषि विषय के 380 मेधावी विद्यार्थी अब किताबों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी हासिल करेंगे। तीन दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए विद्यार्थी वीरवार को जिरकपुर रवाना हुए। इस दौरान पर्यटन विषय के विद्यार्थी होटल, होमस्टे और रिसॉर्ट्स की कार्यप्रणाली, जबकि कृषि विषय के विद्यार्थी मिट्टी परीक्षण, आधुनिक खेती, ऑर्गेनिक फार्मिंग और संरक्षित खेती की तकनीकों से रूबरू होंगे। 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें पर्यटन विषय के 231 और कृषि विषय के 149 विद्यार्थी शामिल हैं। व्यावसायिक शिक्षा शिक्षक अभिषेक शर्मा ने बताया कि यह विजिट विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का बेहतर अवसर देगी।
बाक्स
एक्सपोजर विजिट के लिए 393 विद्यार्थियों का चयन हुआ था, जिनमें से 380 विद्यार्थी रवाना हुए। इनमें कृषि विषय की 101 और पर्यटन विषय की 136 छात्राएं शामिल हैं। -दिनेश कुमार, समन्वयक, व्यावसायिक शिक्षा, डाइट मंडी