सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Krasna Lab employees on strike, patients stranded

Mandi News: हड़ताल पर क्रस्ना लैब के कर्मचारी, भटके मरीज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Krasna Lab employees on strike, patients stranded
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी परिसर में अधिकृत क्रस्ना लैब कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने और दो माह का वेतन रोकने के विरोध में कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हड़ताल रखी। इस कारण मरीजों को आवश्यक टेस्ट करवाने के लिए भटकना पड़ा। उन्हें अस्पताल के बाहर निजी लैब और अस्पतालों में महंगे दाम चुकाने पर सुविधा लेनी पड़ी। हालांकि 12 बजे के बाद कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया।
Trending Videos

मंगलवार सुबह अस्पताल की सामान्य लैब पहुंचने पर मरीजों को क्रस्ना लैब भेजा गया, लेकिन वहां कर्मचारियों की हड़ताल थी। क्रस्ना लैब में 150 से अधिक आवश्यक टेस्ट निशुल्क किए जाते हैं। सरकारी सामान्य लैब में मात्र 56 टेस्ट होते हैं। सरकारी मशीन खराब होने के चलते विटामिन बी-12, बी थ्री, थायराइड आदि टेस्ट क्रस्ना लैब में ही होते हैं। मंगलवार को हड़ताल के कारण मरीजों को निजी लैब और अस्पतालों में पहुंच कर दो सौ से पांच सौ रुपये अदा करने पर टेस्ट करवाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहड़ा निवासी संजय कुमार, भगवाहन मोहल्ला निवासी समीर, तारापुर से कौशल्या देवी, पंडोह से मुकेश आदि ने बताया कि क्रस्ना लैब के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उन्हें अस्पताल के बाहर टेस्ट करवाने पड़े। हड़ताल की वजह से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
......
क्रस्ना कर्मचारियों को समय पर वेतन न देने और दो माह का वेतन न मिलने के विरोध में मंगलवार को सांकेतिक हड़ताल की गई है। दोपहर बाद कर्मचारियों का एक माह का वेतन जारी करने पर कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया। यदि शीघ्र ही एक माह का रुका वेतन जारी नहीं किया गया और समय पर वेतन नहीं दिया तो फिर से हड़ताल की जाएगी।
-जगदीश कुमार, जोनल हेड, क्रस्ना लैब मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed