सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Landslide increased the problems of Suradi Panchayat

Mandi News: भूस्खलन ने बढ़ा दीं सुराड़ी पंचायत की मुश्किलें

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Landslide increased the problems of Suradi Panchayat
विज्ञापन
पंचायत घर में गुजारा कर रहे 42 लोग
Trending Videos

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर ने किया निरीक्षण, जल्द राहत और सड़क बहाली के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। उपमंडल कोटली के तहत ग्राम पंचायत सुराड़ी उपरली में राष्ट्रीय राजमार्ग-003 पर हुए भीषण भूस्खलन ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम कोटली जगदीश चंद, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ चुन्नी लाल आजाद सहित लोक निर्माण, वन और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों के साथ भूस्खलन स्थल का निरीक्षण करते हुए चंपा ठाकुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। इस दौरान निर्माण कंपनी मैनेजर संदीप तोमर ने आश्वासन दिया कि डेढ़ दिन के भीतर सड़क को साफ कर यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चंपा ठाकुर ने गांव का दौरा कर उन 9 प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, जिनके 42 सदस्य भूस्खलन के कारण अपने घरों से विस्थापित होकर पंचायत भवन में शरण लिए हुए हैं। प्रभावितों ने अपनी परेशानियां साझा करते हुए प्रशासन और कंपनी से मुआवजे की मांग की और घरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस स्थान से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं, वहां मजबूत सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाना चाहिए।
उधर, जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि प्रभावित परिवार बेहद गरीब और दिहाड़ी मजदूर हैं, जिनके पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है। ऐसे में सरकार और प्रशासन को उनकी सुरक्षा व पुनर्वास के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को पार्टी हाईकमान के समक्ष भी उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed