{"_id":"69e61c53cb086b83dd00ea18","slug":"leopard-scare-in-many-villages-of-rakaghat-mandi-news-c-90-1-ssml1045-193760-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरकाघाट के कई गांवों में तेंदुए का खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरकाघाट के कई गांवों में तेंदुए का खौफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट के कई गांवों में तेंदुए का खौफ
वन विभाग ने समूह में जाने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट वन परिक्षेत्र के तहत विभिन्न गांवों में तेंदुए की गतिविधियां बढ़ने से दहशत का माहौल है। वन विभाग को तारांगला, भलवाना, परनोह, गाहर समेत अन्य क्षेत्रों से तेंदुए के देखे जाने और पालतू पशुओं पर हमले की सूचनाएं मिली हैं। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
वन विभाग के अनुसार तेंदुआ भोजन की तलाश में लावारिस कुत्तों और अन्य कारणों से बस्तियों की ओर रुख कर रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को दिनचर्या के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। खेतों, घास के मैदानों और अन्य एकांत स्थानों पर जाते समय समूह में जाने और बातचीत या शोर करते रहने की सलाह दी गई है। रात के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, बच्चों को अकेला न छोड़ने और पालतू पशुओं को समय पर सुरक्षित स्थानों में बांधकर रखने के लिए कहा गया है। घरों के बाहर रोशनी जलाकर रखने और जरूरत पड़ने पर पटाखे आदि का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है।
वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी मदन लाल ने स्पष्ट किया है कि तेंदुए की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। विभाग ने इसे अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X