{"_id":"69adb65a10b405e55d0e112a","slug":"lineman-is-the-backbone-of-the-power-system-rajesh-mandi-news-c-90-1-mnd1001-188457-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन बिजली व्यवस्था की रीढ़ : राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन बिजली व्यवस्था की रीढ़ : राजेश
विज्ञापन
मंडी शहर के समखेतर में आयोजित कार्यक्रम में विद्युत बोर्ड के लाइनमैन को संबोधित करते बोर्ड अधिक
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड की ओर से मंडी के समखेतर में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लाइनमैन दिवस का आयोजन किया। इस दाैरान वरिष्ठ अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा है कि लाइनमैन बिजली व्यवस्था की रीढ़ होते हैं और उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। यह कर्मचारी हर मौसम और हर कठिन परिस्थिति में बिजली आपूर्ति को बनाए रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।
उन्होंने कहा कि लाइनमैन भीषण गर्मी, कड़ाके की ठंड, बारिश या आधी रात को फाल्ट के समय भी बिना थके लोगों तक सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। जब अधिकांश लोग अपने घरों में आराम कर रहे होते हैं, तब लाइनमैन खुले आसमान के नीचे खंभों और तारों के बीच खड़े होकर अपनी सेवाएं देते रहते हैं।
इस दौरान मंडी मंडल के सभी उपमंडलों से आए कनिष्ठ अभियंता एवं फील्ड स्टाफ के विभिन्न कर्मचारियों ने भाग लिया। मंडी जोन के मुख्य अभियंता इंजीनियर रजनीश ठाकुर, अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अरुण शर्मा, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता इंजीनियर राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अरुण शर्मा ने कहा कि बिजली लाइनों पर कार्य करते समय सुरक्षित कार्य पद्धतियों को अपनाना और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का उपयोग करना एक आवश्यक आदत बननी चाहिए। कनिष्ठ अभियंता इंजीनियर यशपाल ने विभिन्न व्यक्तिगत और सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन कर उपस्थित कर्मचारियों को लाइव प्रदर्शन के माध्यम से सीपीआर सहित प्राथमिक उपचार देने की विधि भी बताई।
इस दौरान सहायक अभियंता इंजीनियर सुनील शर्मा, इंजीनियर होशियार सिंह, विनीत ठाकुर, चिंतन प्रकाश और राम सिंह आदि भी मौजूद रहे।
Trending Videos