{"_id":"69adb7cc82acf4cfc10813f2","slug":"the-plight-of-women-told-through-drama-mandi-news-c-90-1-ssml1025-188528-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नाटक से बताई नारी की व्यथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नाटक से बताई नारी की व्यथा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
एसवीएम स्कूल महाजन बाजार मंडी में नाट्य प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत संगठन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
मंडी। भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी, यूनाइटेड थिएटर सोसायटी मंडी एंड आर्ट विलेज संस्था और बागर त्रैमासिक पत्रिका के संयुक्त तत्वाधान में एसवीएम स्कूल महाजन बाजार में नाट्य प्रस्तुति दी गई। इस दौरान कोहरे से लड़ती धूप नाटक में कलाकारों ने दर्शकों को नारी की व्यथा बताते हुए भाव विभोर कर दिया।
नाटक के माध्यम से नारी की व्यथा दशा को दर्शाते हुए बताया कि समाज में जब बेटियां जन्म लेती है तो उनके मां-बाप को कोसा जाता है और उन्हें पराया धन समझा गया है। वहीं, दूसरी तरफ एक बच्छड़ा पैदा होने पर कहा जाता है कि यदि बछड़ी पैदा होती तो अच्छा होता। आज भी समाज अपनी संकीर्ण सोच को लेकर नारी से भेदभाव कर रहा है।
यह नाटक अर्पणा धीमान के मूल आलेख और दक्षा शर्मा की ओर से रूपांतरित एवं निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में मशहूर लेखिका एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रेखा वशिष्ठ बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुई। मशहूर साहित्यकार एवं प्राचार्य डॉ. गंगा राम राजी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
Trending Videos