सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police booth will be established in the Mother-Child Hospital premises.

Mandi News: मातृ-शिशु अस्पताल परिसर में स्थापित होगी पुलिस गुमटी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police booth will be established in the Mother-Child Hospital premises.
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के निजी वार्डों का निरीक्षण के दौरान अस्पताल स्टॉफ को निर्देश देते उपायु
विज्ञापन
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का किया औचक निरीक्षण
Trending Videos

व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रबंधन को दिए निर्देश
संवद न्यूज एजेंसी
मंडी। मातृ-शिशु अस्पताल मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए यहां पुलिस की गुमटी स्थापित की जाएगी। साथ ही चिकित्सकों व अस्पताल स्टॉफ के वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल को रेलिंग और लोहो के गार्डर लगाकर व्यवस्थित व सुरक्षित किया जाएगा। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का औचक निरीक्षण करते हुए अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल की फिजियोथेरेपी यूनिट, पर्ची व कैश काउंटर, सामान्य वार्ड व विशेष वार्डों का निरीक्षण कर अस्पताल प्रबंधन से नए पर्ची काउंटर पर व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही वहां फोल्डेबल शटर तथा पंखे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मरीजों और कर्मचारियों को सुविधा मिल सके। उपायुक्त ने विशेष वार्डों में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश देते हुए विशेष वार्डों में अलमारी और फ्रिज की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करें और जहां भी सुधार की आवश्यकता हो, वहां समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर ने उपायुक्त को अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं बारे जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed