{"_id":"69b13d759332acf15a03b288","slug":"video-mandi-red-ribbon-club-organised-awareness-rally-against-drug-abuse-and-cleanliness-drive-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: रेड रिबन क्लब द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली व स्वच्छता अभियान आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: रेड रिबन क्लब द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली व स्वच्छता अभियान आयोजित
Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:31 PM IST
Link Copied
राजकीय महाविद्यालय लड भडोल के रेड रिबन क्लब तथा यूथ रेड क्रॉस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गांव ममाण में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने गांव में स्थित वट वृक्ष को गोद लेकर उसके संरक्षण और देखभाल का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा सामाजिक सेवा की भावना को साकार करते हुए स्थानीय गांव बनांदर तथा स्यूण के पेयजल स्रोतों की सफाई अभियान भी चलाया गया, जिससे जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान ने विद्यार्थियों और आयोजकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब की संयोजिका डॉ. प्रीति का विशेष मार्गदर्शन रहा। वहीं प्रो. अनीता शर्मा का भी इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।