सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Uncontrolled speed on the roads, 6,434 challans issued in a month

Mandi News: सड़कों पर रफ्तार बेलगाम, एक माह में 6,434 चालान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled speed on the roads, 6,434 challans issued in a month
विज्ञापन
28 दिनों में मंडी पुलिस ने काटे 12,932 चालान, सड़क सुरक्षा के लिए बरती सख्ती
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसीॅ
मंडी। जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने फरवरी माह में व्यापक अभियान चलाया। 1 से 28 फरवरी के बीच मंडी पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत 12,932 चालान किए। इनमें सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 6,434 मामले सामने आए। इसके अलावा बिना लाइसेंस वाहन चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और अन्य यातायात उल्लंघनों पर भी कार्रवाई की गई। आंकड़ों के अनुसार बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने के 229 मामले, नशे में वाहन चलाने के 112 मामले और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने के 120 मामले दर्ज किए गए। वहीं, अवैध पार्किंग और सामान्य यातायात अनुशासन के उल्लंघन के 1,925 मामले भी सामने आए। इसके अतिरिक्त वाहन चलाते समय धूम्रपान करने के 277 मामले, रात या घने कोहरे में डिपर और इंडिकेटर का उपयोग न करने के 24 मामले, लापरवाही से वाहन चलाने के 82 मामले तथा वाहन चलाते समय ध्यान भंग करने वाली अन्य गतिविधियों के 3,692 मामले दर्ज किए गए, जिन पर पुलिस ने कार्रवाई की। इसके साथ ही ओवरलोडिंग के 5 मामलों और निजी वाहनों का अवैध रूप से यात्री परिवहन में उपयोग करने के 4 मामलों में भी चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि ये चालान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों की अनमोल जान बचाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गति सीमा का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, शराब या नशीले पदार्थों के प्रभाव में ड्राइविंग से बचें और सड़क पर यातायात अनुशासन बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed