{"_id":"69aeb1177fd44076bd08a163","slug":"video-mandi-women-protest-against-the-lack-of-veterinary-pharmacists-and-doctors-in-thachi-area-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: थाची क्षेत्र में वेटनरी फार्मासिस्ट और चिकित्सक की कमी पर महिलाओं का रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: थाची क्षेत्र में वेटनरी फार्मासिस्ट और चिकित्सक की कमी पर महिलाओं का रोष
थाची क्षेत्र में वेटनरी फार्मासिस्ट और चिकित्सक की लंबे समय से खाली चल रही पदों को लेकर महिलाओं और किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जनवादी महिला समिति, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह व सेब उत्पादक संघ के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से नायब तहसीलदार थाची को मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पूरे थाची क्षेत्र में लगभग एक वर्ष से वेटरनरी फार्मासिस्ट का एक भी पद भरा नहीं है, जिसके कारण पशुपालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों को गायों के टीके के लिए करीब 30 किलोमीटर दूर बाली चौकी से व्यवस्था करनी पड़ रही है। इसके साथ ही क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले लगभग तीन महीने से एक भी चिकित्सक तैनात नहीं है। इसके चलते लोगों को उपचार के लिए बालीचौकी, नगवाई, कुल्लू या मंडी जाना पड़ रहा है। इस दौरान महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाने का भी कड़ा विरोध किया। महिलाओं ने निर्णय लिया कि 13 मार्च को बालीचौकी में आयोजित होने वाले जत्थे में भाग लेकर पशु औषधालय बालीचौकी का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जनवादी महिला समिति थाची की अध्यक्ष शकुंतला, सेब उत्पादक संघ सदस्य प्रकाश, महिला मंडल अध्यक्ष योगेश्वरी, सचिव मथुरा, लता देवी, रेशमा देवी, कौशल्या और फूला देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।