{"_id":"69ae5b32d6c86ffaeb0c583c","slug":"video-dm-inspected-the-frontier-engineering-college-and-raised-questions-on-the-quality-of-construction-material-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: डीएम ने किया सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: डीएम ने किया सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
गायत्री जोशी
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:01 AM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में हमेशा विवादों में रहा सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज फिर से चर्चाओं में आया है। यहां बमुश्किल निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसमें भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। डीएम ने खुद निरीक्षण कर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, वर्ष 2011 में सीमांत जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा देने के लिए सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हुई। तब केनयू जीआईसी और आईटीआई पुनेड़ी में कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया। मड़धूरा में 14 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद यहां सुरक्षा दीवारें ढह गईं तो इसका काम रोक दिया गया। यहां कॉलेज का संचालन न होने से करोड़ों से बने भवन भी जर्जर हो गए। बमुश्किल पिछले वर्ष यहां सुरक्षात्मक कार्य के साथ ही नए भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। फिर से इस पर सवाल उठे हैं। शनिवार को डीएम आशीष कुमार भटगांई ने इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य और इसमें उपयोग में लाई जा रही सामग्री पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सही निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं हो रहा है। गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।