Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Almora News
›
Women and children took to the streets to protest against the shifting of the environmental battalion
{"_id":"69ae5b1aff2ec217e60cd529","slug":"video-women-and-children-took-to-the-streets-to-protest-against-the-shifting-of-the-environmental-battalion-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं और बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं और बच्चे
गायत्री जोशी
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:01 AM IST
Link Copied
पूर्व सैनिकों ने दिया धरना, परिजनों ने निकाली रैलीसंवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों के परिजन सड़कों पर उतरे। महिलाओं, बच्चों ने नगर में रैली निकाली जबकि पूर्व सैनिकों ने धरना दिया। पूर्व सैनिकों के आश्रितों ने कहा कि पर्यावरण बटालियन शिफ्ट कर हमारे जिले, प्रदेश के पर्यावरण को खतरे में डाला जा रहा है जो हमारे भविष्य के लिए सही नहीं है।शनिवार को पूर्व सैनिकों के आश्रित टकाना पहुंचे इसमें महिलाएं बच्चे शामिल रहे। सभी ने यहां से कलक्ट्रेट तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक सेवानिवृत्ति के बाद पर्यावरण बटालियन का हिस्सा बनकर देश की सेवा कर रहे हैं। उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से पलायन भी रुक रहा है। अब अरावली को बचाने के लिए पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट कर पूर्व सैनिकों के हितों की अनदेखी की जा रही है। वहीं जिले और प्रदेश के पर्यावरण को भी खतरे में डाला जा रहा है। इसके बाद सभी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पूर्व सैनिकों के साथ धरना दिया। चेतावनी देते हुए कहा इस फैसले को वापस लेने तक आंदोलन नहीं थमेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।