{"_id":"69aea3f9a9d81c1c7407e625","slug":"video-mandi-demand-to-make-the-post-of-pradhan-unreserved-in-bhambla-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: भांबला में प्रधान पद अनारक्षित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: भांबला में प्रधान पद अनारक्षित करने की मांग
Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Mar 2026 04:12 PM IST
Link Copied
सांसद कंगना रणौत की गृह ग्राम पंचायत भांबला के लोगों ने सोमवार को पंचायत चुनाव में प्रधान पद को अनारक्षित करने के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन को ज्ञापन सौंपा। पूर्व उप प्रधान रतन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के चुनाव इस वर्ष प्रस्तावित हैं। चुनाव रोस्टर वर्ष 2011 के जनगणना को आधार रखा गया है। इस विषय में ग्राम पंचायत भांबला के प्रधान पद के लिए सीट सामान्य वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित किया जाए। ग्राम पंचायत भांबला के बीते पिछले 20 वर्षों से सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवार को चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिला है। ऐसे में सामान्य वर्ग के पुरुष को भी प्रधान पद का चुनाव लड़ने का अधिकार मिलना चाहिए। ग्राम भांबला के प्रधान पद के लिए वर्ष 2005 में प्रधान पद की सीट ओबीसी वर्ग के पुरूष लिए आरक्षित थी। इसके पश्चात वर्ष 2010 में प्रधान पद की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए लिए आरक्षित थी। 2015 में प्रधान पद की सीट ओबीसी वर्ग की महिला लिए आरक्षित थी। 2020 में प्रधान पद की सीट महिला के लिए आरक्षित थी। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, अमर सिंह, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।