सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Man Singh Thakur's transfer should be cancelled immediately: Naresh

मान सिंह ठाकुर के तबादले को तत्काल रद्द किया जाए : नरेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Man Singh Thakur's transfer should be cancelled immediately: Naresh
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी महासंघ ने सरकार से उठाई मांग

परिवहन निगम के कर्मचारियों की देनदारियां लंबे समय से लंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक-परिचालक संघ के प्रधान मान सिंह ठाकुर के तबादले पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है।
महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि मान सिंह ठाकुर लंबे समय से परिवहन निगम कर्मचारियों की लंबित देनदारियों, ओवरटाइम भुगतान, पदोन्नति, भर्तियों तथा अन्य कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाते रहे हैं। कर्मचारियों की आवाज उठाना किसी भी कर्मचारी प्रतिनिधि का अधिकार है और ऐसे कर्मचारी नेता का तबादला करना उचित नहीं माना जा सकता। परिवहन निगम के कर्मचारियों की विभिन्न देनदारियां लंबे समय से लंबित हैं, जिसके कारण कर्मचारियों में व्यापक असंतोष है। कर्मचारी संगठनों और सरकार के बीच संवाद एवं विश्वास का वातावरण बना रहना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं निगम प्रबंधन से आग्रह किया कि मान सिंह ठाकुर के तबादले के आदेश की निष्पक्ष समीक्षा कर उसे तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों और देनदारियों के समाधान के लिए सकारात्मक पहल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed