सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi News: Ward Reservation Roster Released for Mandi Municipal Corporation Elections

Mandi News: नगर निगम मंडी चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 01 Apr 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी ने वार्डों के आरक्षण का रोस्टर जारी कर दिया है। जारी सूची के अनुसार कुल 15 वार्डों में से विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण इस प्रकार रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Mandi News: Ward Reservation Roster Released for Mandi Municipal Corporation Elections
नगर निगम मंडी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम मंडी के आगामी चुनावों को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने वार्डों के आरक्षण का रोस्टर जारी कर दिया है। यह आदेश 31 मार्च 2026 को जारी किया गया है। 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, 4 वार्ड अनुसूचित जाति (जिसमें 2 महिला) तथा 5 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। आरक्षण का निर्धारण हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव नियम-2012 के तहत जनसंख्या व निर्धारित रोटेशन के आधार पर किया गया है।

Trending Videos


जारी सूची के अनुसार कुल 15 वार्डों में से विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण इस प्रकार रहेगा। नए रोस्टर के तहत नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा का पुरानी मंडी वार्ड को महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य कई दिग्गजों को भी चुनाव में उतरने के लिए वार्ड बदलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड,        आरक्षण स्थिति
खलियार, अनारक्षित
पुरानी मंडी महिला,
पड्डल, महिला, नेला, महिला,
मंगवाईं, महिला,
सन्यारड अनुसूचित जाति,
तल्याहड़, अनारक्षित,
पैलेस कॉलोनी एक, महिला,
पैलेस कॉलोनी दो, अनारक्षित,
सुहड़ा, अनुसूचित जाति (महिला),
समखेतर, अनारक्षित
भगवाहन, अनारक्षित,
थनेहड़ा, महिला,
बेहना अनुसूचित जाति,
दौंधी, अनुसूचित जाति (महिला)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed