सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachal HRTC Bus Plunges into Gorge While Turning Driver Saves His Life by Jumping Out

हिमाचल प्रदेश: मोड़ते समय खाई में गिर गई एचआरटीसी की बस, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, (पधर) मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 01 Apr 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एचआरटीसी की एक बस मोड़ते समय हादसे का शिकार हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal HRTC Bus Plunges into Gorge While Turning Driver Saves His Life by Jumping Out
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

कुन्नू कुफरी नशधरा रूट पर गई एचआरटीसी मंडी डिपो की बस बुधवार सुबह बटाहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस को मोड़ते समय ये हादसा पेश आया। बुधवार सुबह 6.30 बजे बस मंडी के लिए रवाना हो रही थी। चालक बस को बटाहर बस ठहराव के पास मोड़ रहा था। इस दौरान परिचालक जितेंद्र कुमार बस के बाहर चालक गोपाल सिंह को इशारा दे रहा था। दलदल मिट्टी में बस के फिसलने से वह ट्रैक के बाहर चली गई और लगभग 100 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। बस के परखच्चे उड़ गए। चालक गोपाल सिंह ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि बस में कोई भी सवारियां नहीं बैठी थी।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed