फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi private bus rear tyres removed driver saves passengers life

Mandi Bus Incident: चलती बस के निकले दोनों पिछले टायर, चालक की सूझबूझ से 25 यात्रियों की बची जान

Wed, 05 Aug 2026 12:23 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी (मंडी) Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 05 Aug 2026 12:23 PM IST
सार

मंडी जिले के बालीचौकी क्षेत्र में औट-बंजार एनएच-305 पर चलती निजी बस के दोनों पिछले टायर अचानक निकल गए। बस में 20 से 25 यात्री सवार थे। चालक ने वाहन पर नियंत्रण बनाए रखते हुए बस को सुरक्षित रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सड़क पर बस खड़ी होने से करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में बस हटाने के बाद आवाजाही सामान्य हुई।

विज्ञापन
mandi private bus rear tyres removed driver saves passengers life
मंडी में चलती बस के दोनों पिछले टायर निकल गए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

औट-बंजार राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। चवाली माता मंदिर के समीप चलती निजी बस के पीछे के दोनों टायर अचानक निकल गए। घटना के समय बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

हालांकि बस चालक ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन पर नियंत्रण बनाए रखा और बस को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। चालक की सतर्कता के कारण बस पलटने जैसी गंभीर दुर्घटना टल गई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन

घटना के बाद बस सड़क के बीचोंबीच खड़ी हो गई, जिसके कारण औट-बंजार एनएच-305 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। करीब दो घंटे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि छोटे वाहन सावधानीपूर्वक बस के किनारे से निकलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो पाई। घटना के बाद यात्रियों ने चालक की सतर्कता की सराहना की। यात्रियों का कहना था कि चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में चलने वाले वाहनों की नियमित जांच बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed