{"_id":"6a81fada2cfb8399280c8dd1","slug":"menace-of-stray-dogs-panic-rises-among-children-and-the-elderly-mandi-news-c-90-1-mnd1027-209290-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों-बुजुर्गों में बढ़ी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों-बुजुर्गों में बढ़ी दहशत
Mon, 17 Aug 2026 11:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। नगर निगम के कई वार्डों में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। खलियार, सेरी बाजार और सौली खड्ड न्यू कॉलोनी में कुत्तों के झुंड राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के पीछे दौड़ रहे हैं। सौली खड्ड न्यू कॉलोनी में कई लोगों को कुत्ते काट भी चुके हैं।
स्थानीय निवासी ओपी कपूर, नेहा टंडन, सोनाली वैद्य, जगेश वैद्य, कार्तिक, अरुण कपूर और हंसराज शर्मा ने निगम से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि कुत्तों को पकड़कर दूसरी जगह छोड़ने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा। कुछ घरों में पाले गए कुत्तों को भी स्कूल समय में बाहर छोड़ दिया जाता है, जिससे बच्चों पर हमले का खतरा बना रहता है।
लोगों ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत समस्या का स्थायी समाधान करने और निगम में स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है।
नगर निगम की महापौर सुमन ठाकुर ने बताया कि डॉग केयर सेंटर के लिए सरकार को डीपीआर भेजी गई है। बजट मंजूर होते ही समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में काम किया जाएगा।