{"_id":"69b410a7ca8dbf15330ad632","slug":"merit-list-for-senior-resident-recruitment-released-mandi-news-c-90-1-ssml1045-189102-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीनियर रेजिडेंट भर्ती की मेरिट सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीनियर रेजिडेंट भर्ती की मेरिट सूची जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
16 मार्च को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में होगी फिजिकल काउंसलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने सीनियर रेजिडेंट और स्पेशलिस्ट ट्यूटर भर्ती 2025 (साइकिल-1 और 2) की मेरिट सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों की फिजिकल काउंसलिंग 16 मार्च को सुबह 10 बजे से नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी।
काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा और मेरिट के आधार पर विभिन्न विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। जारी सूची में एनेस्थीसियोलॉजी, एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, कम्युनिटी मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और अन्य कई विभागों के अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं। एएमआरयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को तय समय पर काउंसलिंग में उपस्थित होना अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थी को अगले चरण में अवसर नहीं दिया जाएगा।
Trending Videos