सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MLA Prakash Rana denied the allegations and said he would file a defamation suit.

Mandi News: विधायक प्रकाश राणा ने नकारे आरोप, बोले- मानहानि का करेंगे दावा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
MLA Prakash Rana denied the allegations and said he would file a defamation suit.
विज्ञापन
एचआरटीसी यूनियन की ओर से स्टाफ पर लगाए आरोपों पर स्थिति की स्पष्ट
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने लडभड़ोल में आयोजित पत्रकार वार्ता में परिचालक से मारपीट मामले में अपने स्टाफ पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जिसमें एचआरटीसी बस कंडक्टर के साथ मारपीट करने वाले युवक को उनके ड्राइवर का बेटा बताया जा रहा है, पूरी तरह गलत और भ्रामक है। राणा ने स्पष्ट किया कि इस घटना में उनके ड्राइवर के बेटे की कोई संलिप्तता नहीं है। आरोप लगाया कि एचआरटीसी यूनियन उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। चेतावनी दी कि बिना किसी ठोस सबूत के उनका नाम घसीटने वालों के खिलाफ वे मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। मारपीट के मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज न होने पर राणा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों पर सत्ताधारी नेताओं का दबाव है, जिसके चलते कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, एचआरटीसी प्रबंधन, मंडी एसपी और पुलिस प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। विधायक ने कहा कि वे कभी भी गुंडागर्दी का समर्थन नहीं करते और उनका उद्देश्य केवल जनता की सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed