सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Regional Hospital Mandi becomes hi-tech with modern machines

Mandi News: आधुनिक मशीनों से हाईटेक हुआ क्षेत्रीय अस्पताल मंडी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Regional Hospital Mandi becomes hi-tech with modern machines
विज्ञापन
ऑडियोमेट्री मशीन स्थापित होने से मरीजों को उन्नत श्रवण जांच की मिल रही सुविधा
Trending Videos

गंभीर मरीजों को नहीं लगाने होंगे निजी अस्पतालों के चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी प्रबंधन ने मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अस्पताल को हाईटेक मशीनों से सुसज्जित किया है। ईएनटी विभाग में नई ऑडियोमेट्री मशीन स्थापित होने से अब मरीजों को उन्नत श्रवण जांच सुविधा मिल रही है। इस मशीन में अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर लगा है, जो मरीज की सुनने की क्षमता का ग्राफ तैयार करता है और उसकी स्थिति का सटीक आकलन करने में मदद करता है।
अस्पताल के आईसीयू सहित अन्य वार्डों में भी हाईटेक पेशेंट मॉनिटर्स लगाए गए हैं। इन मॉनिटर्स के माध्यम से मरीजों के ऑक्सीजन स्तर, ब्लड प्रेशर, श्वसन दर और ईसीजी की सटीक जानकारी प्राप्त होती है। किसी भी पैरामीटर में गड़बड़ी होने पर यह मशीन स्वतः अलार्म बजाकर नर्सिंग स्टाफ को सतर्क कर देती है। इन आधुनिक मशीनों के उपयोग से मंडी शहर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों मरीजों को अब निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल में ही बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के ब्लड बैंक को भी अब जैल कार्ड तकनीक से लैस किया गया है। पहले ब्लड ग्रुप और क्रॉस मैचिंग के लिए स्लाइड विधि का उपयोग होता था, जिसमें त्रुटि की संभावना बनी रहती थी। अब जैल कार्ड तकनीक से खून का मिलान अधिक सटीक और सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा, जो आपातकालीन स्थितियों में मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा। इसके अतिरिक्त अस्पताल की प्रयोगशाला में उच्च क्षमता वाली माइक्रोस्कोपिक मशीनें भी स्थापित की गई हैं। ये मशीनें कैंसर कोशिकाओं, टीबी तथा रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों की सूक्ष्म जांच करने में सक्षम हैं। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अस्पताल प्रबंधन ने पुरानी मशीनों को बदलकर नई अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की हैं, जिससे अस्पताल को धीरे-धीरे पूर्णतः हाईटेक बनाया जा रहा है।
हाल ही में अस्पताल में नई मशीनें स्थापित की गई हैं। मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल को चरणबद्ध तरीके से हाईटेक बनाया जा रहा है। इन नई सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल रहा है। -डॉ. दिनेश ठाकुर एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed