फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Names and numbers of councilors and officials missing from the website; public left running from pillar to post.

Mandi News: वेबसाइट से गायब पार्षदों-अधिकारियों के नाम, नंबरों के लिए भटक रही जनता

Mon, 17 Aug 2026 11:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 17 Aug 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
Names and numbers of councilors and officials missing from the website; public left running from pillar to post.
मंडी। नगर निगम मंडी के नए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के कार्यभार संभालने के एक माह से अधिक समय बाद भी निगम की आधिकारिक वेबसाइट अपडेट नहीं हुई है।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान हटाए गए महापौर, उपमहापौर और पार्षदों के नाम, फोटो व संपर्क नंबर अब तक वेबसाइट पर नहीं डाले गए हैं। अधिकारियों के तबादलों के बाद हटाए गए नाम भी अपडेट नहीं किए गए हैं।
वेबसाइट पर संपर्क नंबर न होने से लोगों को पार्षदों और अधिकारियों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। खासकर निगम में शामिल नए क्षेत्रों बैहना, दोंहदी, सन्यारड़, तल्याहड़ और नेला के ग्रामीणों को पार्षदों के नंबर जुटाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पहले वेबसाइट पर निगम की गतिविधियों और जरूरी सूचनाओं की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध रहती थी। वर्तमान में वेबसाइट पर टेंडर नोटिस और दो अधिकारियों के नाम ही दिखाई दे रहे हैं। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर सुमन ठाकुर ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। संबंधित अधिकारियों से बात कर पांच दिन के भीतर महापौर, उपमहापौर, सभी पार्षदों और अधिकारियों के नाम और संपर्क नंबर वेबसाइट पर अपडेट करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed