सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   National Ranking Archery Competition will provide a big platform to the youth: Jamwal

राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता से युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच : जम्वाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
National Ranking Archery Competition will provide a big platform to the youth: Jamwal
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर के बीबीएमबी मैदान में आयोजित चौथी एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन की ओर से किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राकेश जम्वाल ने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। हिमाचल प्रदेश प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भूमि है और यहां के युवा खेलों में लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। तीरंदाजी जैसे खेलों में हिमाचल के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश में खेल संस्कृति को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। इस मौके हिमाचल तीरंदाजी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल संजय वर्मा (रिटायर्ड ), महासचिव रघुनाथ राणा, सुंदरनगर भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महासचिव नरेश वर्मा सहित आयोजक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed