सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   New executive committee of Outsourced Employees Union formed at Nerchowk Medical College

Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
New executive committee of Outsourced Employees Union formed at Nerchowk Medical College
विज्ञापन
चंपा ठाकुर को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में आउटसोर्स कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान चंपा ठाकुर को संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, विशाल चंदेल, बलवंत सिंह और शम्मी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में सुरेश कुमार को मुख्य सलाहकार तथा सुरेश कुमार (द्वितीय) को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा सचिन और ओम प्रकाश को सह सचिव, दीपक को प्रेस सचिव तथा अंजू कुमारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में टेकेश्वर सिंह, गंगा राम, वीरेंद्र, विजय राणा, माया, नितिन, जसवंत, तरुणा राणा और अरुण कुमार को शामिल किया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed