फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Normal life disrupted by torrential rain; 38 roads closed in the district.

Mandi News: मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जिले में 38 सड़कें बंद

Fri, 07 Aug 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Normal life disrupted by torrential rain; 38 roads closed in the district.
सुबह की दुश्वारियों के बाद शाम को मंडी में फिर झमाझम बरसे बादल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में बुधवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। कई स्थानों पर भूस्खलन होने से सड़कें बंद हो गईं, जिससे सुबह अपने गंतव्य के लिए निकले लोगों को पैदल सफर करना पड़ा। मार्ग अवरुद्ध होने और मलबा हटाने में समय लगने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
वीरवार सुबह कुछ देर मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर बाद करीब 3:30 बजे फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। बारिश के कारण जिले में कुल 38 सड़कें बंद रहीं। इनमें एक मुख्य जिला मार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। सबसे अधिक 21 सड़कें सराज में, 12 थलोट, तीन पधर, जबकि सुंदरनगर और जोगिंद्रनगर में एक-एक सड़क बंद रही। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर यातायात सुचारु रहा।
विज्ञापन

भारी बारिश के बावजूद जिले में बिजली ट्रांसफॉर्मर और पेयजल योजनाएं प्रभावित नहीं हुईं। प्रशासन बंद मार्गों को जल्द बहाल करने में जुटा है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि संबंधित विभागों को सड़कें शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed