{"_id":"6a270407f411fdca5e04d913","slug":"one-lakh-rupees-were-stolen-by-breaking-the-locks-of-liquor-vend-in-pandoh-mandi-news-c-90-1-ssml1045-199847-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंडोह में शराब के ठेके के ताले तोड़कर उड़ाए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंडोह में शराब के ठेके के ताले तोड़कर उड़ाए एक लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह बाजार स्थित शराब के ठेके से रविवार देर रात करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। चार आरोपी वाहन में सवार होकर पहुंचे और ठेके के शटर के ताले तोड़कर नकदी लेकर भाग गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 2:45 बजे चार व्यक्ति एक वाहन में सवार होकर पंडोह बाजार पहुंचे। आरोपियों ने शराब के ठेके के शटर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी चुरा ली। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वाहन में सवार होकर मौके से भाग गए।
घटना का पता सोमवार सुबह करीब 8 बजे उस समय चला, जब ठेके का सेल्समैन ड्यूटी पर पहुंचा। शटर के ताले टूटे देखकर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी और आईटीएमएस कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें वारदात में इस्तेमाल वाहन की पहचान हुई है। प्रारंभिक जांच में वाहन हमीरपुर जिले का बताया जा रहा है, जो कि चोरी का है। उसे हमीरपुर जिले के अणु के बाद ट्रेस किया गया है। पुलिस ने संदिग्ध वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है।
जिस स्थान पर चोरी की वारदात हुई, वह पंडोह पुलिस थाना से अधिक दूरी पर नहीं है। इसके बावजूद आरोपी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम हमीरपुर रवाना हो चुकी है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।

Trending Videos