{"_id":"6a26edb3185f82ea0e04e768","slug":"video-30-yearold-man-from-khatarwadi-missing-feared-to-have-jumped-into-the-canal-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुंदरनगर के खतरवाड़ी का 30 वर्षीय युवक लापता, नहर में छलांग लगाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुंदरनगर के खतरवाड़ी का 30 वर्षीय युवक लापता, नहर में छलांग लगाने की आशंका
सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत खतरवाड़ी का 30 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। इसी दौरान धनोटू-बग्गी संपर्क मार्ग पर मसोह पुल के समीप किसी व्यक्ति के नहर में छलांग लगाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है। लापता युवक की पहचान आशीष कुमार (30) पुत्र दया राम निवासी गांव खतरवाड़ी, डाकघर अपर बेहली, तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशीष कुमार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी गई। इसी दौरान कुछ राहगीरों ने मसोह पुल के पास किसी व्यक्ति के नहर में छलांग लगाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताए गए स्थान से आगे एनडीआरएफ की मदद से नहर में खोज अभियान शुरू किया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल नहर में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना के आधार पर आशंका के मद्देनजर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि खतरवाड़ी निवासी युवक के लापता होने और मसोह पुल के पास किसी के नहर में छलांग लगाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।