{"_id":"6a269c21530f2677b30712e2","slug":"video-bjp-holds-protest-rally-against-the-order-to-close-nankhari-college-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ननखड़ी कॉलेज बंद करने के फरमान पर भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ननखड़ी कॉलेज बंद करने के फरमान पर भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली
प्रदेश सरकार के ननखड़ी कॉलेज विलय करने के फरमान के बाद जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भाजपा मंडल ननखड़ी ने हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। रैली के बाद तहसीलदार अनिल शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और कॉलेज को तुरंत बहाल करने की मांग की। भाजपा नेता कौल सिंह ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यह केवल सांकेतिक आक्रोश रैली है। यदि सरकार ने कॉलेज को शीघ्र बहाल नहीं किया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। रैली में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने भाग लिया। कौल सिंह ने कहा कांग्रेस ने 18 पंचायतों के छात्रों के हितों पर कुठाराघात किया है। यहां के गरीब और मध्यमवर्गीय बच्चों को उच्च शिक्षा के अधिकार से वंचित करने का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा घर-द्वार पर मिल रही कॉलेज की सुविधा छीनकर 50 किलोमीटर दूर भेजने को मजबूर कर सरकार विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ननखड़ी जिया लाल, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य बगलती वार्ड रानू खूंद, बीडीसी रीता जोशी, संजीव कुमार, दौलत डोगरा, महिला मोर्चा अध्यक्षा कृष्णा मेहता, महामंत्री जगदीश मेहता, भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष हृदयाल सिंह, राजेंद्र ठाकुर, मनोज ठाकुर, शेर सिंह खूंद, दौलत राम डोगरा, अनिता कुमारी, अनिल नेगी और सुरजीत ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।