{"_id":"6a6c7c070ad868f94c0b8d90","slug":"ensure-regular-operation-of-the-corporations-bus-service-and-fill-vacant-posts-in-schools-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-166088-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नियमित रूप से चले निगम की बस सेवा, स्कूल में भरे जाएं रिक्त पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नियमित रूप से चले निगम की बस सेवा, स्कूल में भरे जाएं रिक्त पद
विज्ञापन
दलाश पंचायत की समस्या को लेकर एसडीएम आनी को सौंपा ज्ञापन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलाश पंचायत प्रधान ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के निवारण की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)।
उपमंडल आनी के दलाश क्षेत्र के ग्रामीण एक वर्ष से यातायात संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहीं, दलाश स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इन समस्याओं को लेकर दलाश पंचायत प्रधान आशा देवी ने आनी के एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट से मुलाकात की। उन्होंने समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एसडीएम को दलाश क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि दलाश-गुंगी-लूहरी बस पिछले करीब एक साल से नियमित रूप से नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि सुचारु बस सेवा न चलने से ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। बस सेवा न चलने से ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आती हैं। ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दलाश स्कूल के शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं और रिक्त पदों के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई है। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द हल करने का आश्वासन दिया।