{"_id":"6a269d013fe063930a04c8b4","slug":"video-ayathhaya-ma-aaratao-karayalya-ka-narakashhanae-ma-mal-khamaya-paravahana-aayakata-na-thae-sathhara-ka-narathasha-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में आरटीओ कार्यालय के निरीक्षण में मिली खामियां, परिवहन आयुक्त ने दिए सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में आरटीओ कार्यालय के निरीक्षण में मिली खामियां, परिवहन आयुक्त ने दिए सुधार के निर्देश
अयोध्या में परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने सोमवार को अयोध्या पहुंचकर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कई व्यवस्थाओं पर उन्होंने असंतोष जताया और अधिकारियों को तीन दिन के भीतर सभी कमियों को दूर कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
परिवहन आयुक्त ने विभिन्न पटल, नागरिक सेवाओं, रिकॉर्ड रूम तथा परमिट और प्रवर्तन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सारथी पोर्टल और वाहन पोर्टल पर लंबित आवेदनों की पेंडेंसी शून्य करने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम में दस्तावेजों के व्यवस्थित रखरखाव पर भी जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि विभाग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सजग है और सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। ड्राइविंग टेस्टिंग मशीनों के संचालन और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधा के बेहतर उपयोग के लिए लोगों में जागरूकता अभियान चलाने की भी आवश्यकता बताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।