Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Jathedar Baba Nihal Singh dismissed all allegations regarding the alleged land dispute involving the Misal Shaheedan Tarna Dal Harian Velan as baseless.
{"_id":"6a269975d5b6b0853c0a8e34","slug":"video-jathedar-baba-nihal-singh-dismissed-all-allegations-regarding-the-alleged-land-dispute-involving-the-misal-shaheedan-tarna-dal-harian-velan-as-baseless-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद पर बाबा निहाल सिंह का स्पष्टीकरण आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद पर बाबा निहाल सिंह का स्पष्टीकरण आया सामने
मिसल शहीदां तरना दल हरियां वेलां से जुड़े कथित जमीन विवाद पर जथेदार बाबा निहाल सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि लंगर की एक इंच जमीन भी न बेची जा सकती है और न ही किसी को दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जत्थेबंदी और उसकी संपत्ति को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में बाबा निहाल सिंह ने बताया कि वर्ष 1967 में जब उन्होंने जिम्मेदारी संभाली थी, तब संगठन के पास केवल नौ एकड़ जमीन थी। संगत के सहयोग और गुरु साहिब की कृपा से आज 150 एकड़ से अधिक भूमि लंगर और जत्थेबंदी के नाम पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संपत्ति पूरी तरह पंथ की अमानत है और इसका निजी उपयोग नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि प्लॉट बिक्री से प्राप्त राशि उनके बैंक खाते में सुरक्षित है और उसे केवल गुरुद्वारा व धार्मिक सेवाओं पर ही खर्च किया जाएगा। यदि निजी उपयोग का एक भी प्रमाण सामने आता है तो वह पंथ की ओर से दी जाने वाली हर सजा स्वीकार करेंगे।
इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने भी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एकतरफा बातें प्रसारित की जा रही हैं और तथ्यों की अनदेखी की जा रही है। दोनों नेताओं ने संगत से अफवाहों पर ध्यान न देने और पंथक एकता बनाए रखने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।