{"_id":"69e0c09b883ae86372011ec5","slug":"opportunity-for-unemployed-to-become-security-guards-and-supervisors-mandi-news-c-90-1-mnd1001-193232-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बेरोजगारों के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर बनने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बेरोजगारों के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर बनने का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
20 अप्रैल से 120 पदों के लिए शुरू होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला हमीरपुर की निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 120 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए साक्षात्कार 20 अप्रैल से शुरू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट में 20 अप्रैल, उप रोजगार कार्यालय नेरचौक (बल्ह) में 21 अप्रैल, उप रोजगार कार्यालय गोहर में 22 अप्रैल तथा उप रोजगार कार्यालय करसोग में 28 अप्रैल को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में दसवीं पास अथवा फेल पात्र पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर या अधिक तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 8 घंटे की ड्यूटी के लिए लगभग 17,500 रुपये तथा 12 घंटे की ड्यूटी के लिए लगभग 23,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईपीएफ, ईएसआई, बीमा, पेंशन तथा मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को जिला बिलासपुर के शाहतलाई में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान होस्टल और मेस सुविधा, दो वर्दियां तथा प्रशिक्षण सुरक्षा किट उपलब्ध करवाई जाएगी।
कंपनी की ओर से 10,850 रुपये (रिफंडेबल) प्रशिक्षण शुल्क निर्धारित किया गया है, जो कंपनी के नियमानुसार जमा करना होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती होटल, मॉल, कंपनियों तथा औद्योगिक क्षेत्रों में की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X