सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Paid tribute to MP Ramswaroop by donating blood in Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर में सांसद रामस्वरूप को रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute to MP Ramswaroop by donating blood in Jogindernagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र के दो बार सांसद रहे दिवंगत रामस्वरूप शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें ब्लड बैंक की टीम मंडी ने लगभग 90 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
शिविर में उनके परिवार के सदस्य बेटे शांति स्वरूप और आनंद, बहू खुशबू शर्मा की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने रक्तदान कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र शांति स्वरूप शर्मा ने कहा कि रक्तदान एक नेक कार्य है और यह मानवता की सच्ची सेवा का माध्यम भी है। रक्तदान शिविर में जोगिंद्रनगर अस्पताल की चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका ने रक्तदान करने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्थानीय निवासी विनोद कुमार, प्रत्यूष, अभिनव, शिवांग, मनजीत सोनी, अच्छर सिंह, संजीव, अजय बावा, प्रीतम, प्रेम सिंह, संतोष, नितिन, प्रवीण, रणवीर, संसार, राकेश, राजीव, पंकज कुमार, तथा विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारियों ने भी रक्तदान में भाग लिया। सांसद रामस्वरूप शर्मा की बहू खुशबू शर्मा ने रक्तदान करने वाले सभी दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि हादसों में घायलों को जीवनदान दिलाने के लिए ऐसे रक्तदान शिविर हमेशा लाभदायक साबित हुए हैं। उन्होंने दिवंगत सांसद को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed