सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Panchayat elections: 1634 candidates left the field

पंचायत चुनाव : 1634 उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 1634 candidates left the field
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में पंचायत चुनाव के लिए नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 1634 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इसके बाद अब 5674 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। वहीं, 25 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा 3008 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच के दौरान 13 नामांकन रद्द किए गए। 2995 वैध नामांकनों में से 689 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। अब प्रधान पद के लिए 2297 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि नौ उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपप्रधान पद के लिए 2973 नामांकन दाखिल हुए थे। इनमें नौ नामांकन रद्द हुए। 2964 वैध उम्मीदवारों में से 786 ने नाम वापस लिए। अब 2166 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और 12 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 1175 नामांकन दाखिल हुए थे। छह नामांकन रद्द होने के बाद 1169 नामांकन वैध पाए गए। इनमें से 137 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। अब 1028 प्रत्याशी मैदान में हैं। चार उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।
जिला परिषद सदस्य पद के लिए 205 नामांकन दाखिल हुए थे। सभी नामांकन वैध पाए गए। इनमें से 22 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। अब 183 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस पद पर कोई भी उम्मीदवार निर्विरोध नहीं चुना गया।
जिले में कुल 7361 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच के दौरान 28 नामांकन रद्द किए गए। इसके बाद 7333 नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद अब कुल 5674 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
बता दें कि जिले में जिला परिषद के 36 पद, 14 पंचायत समितियों के 267 सदस्य पद, ग्राम पंचायत प्रधान के 577 पद, ग्राम पंचायत उपप्रधान के 577 पद, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 3311 पदों के लिए चुनाव हो रहा है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अपूर्व देवगन ने बताया कि मतदान 26, 28 और 30 मई को होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे से शुरू होगी।


पद
- नाम वापसी
-चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवार
-निर्विरोध
उपप्रधान
- 786
- 2166
-12
प्रधान
- 689
- 2297
-9
पंचायत समिति सदस्य
- 137
- 1028
-4
जिला परिषद सदस्य-
22
- 183
-0
कुल
- 1634
- 5674
-25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed