सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Passing vehicles has become a chore for drivers, leaving them stranded.

Mandi News: वाहनों की पासिंग चालकाें के लिए बना गले की फांस, भटकते रहे चालक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Passing vehicles has become a chore for drivers, leaving them stranded.
विज्ञापन
निरीक्षकों के माह में चुनिंदा दिनों में उपस्थित रहने से हालात और बिगड़ रहे
Trending Videos

चार किलोमीटर दूर डोहग में वाहनों की पासिंग के लिए लगी लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। वाहनों की पासिंग अब चालकों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। निरीक्षकों के माह में केवल चुनिंदा दिनों में उपस्थित रहने से हालात और बिगड़ रहे हैं। वीरवार को पासिंग व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे वाहन चालक देर शाम तक भटकते रहे।
शहर से करीब चार किलोमीटर दूर डोहग में वाहनों की पासिंग के लिए सुबह आठ बजे से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। देर शाम तक प्रक्रिया चलती रही, जिससे चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान आपातकालीन वाहनों की पासिंग भी प्रभावित रही और 108 एंबुलेंस सहित अन्य आपात वाहनों को भी कतार में लगकर औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक अजय और राजकुमार ने बताया कि लडभड़ोल क्षेत्र से कई चालक पासिंग के लिए पहुंचे थे, लेकिन दोपहर बाद प्रक्रिया शुरू होने से स्थिति और बिगड़ गई। उन्होंने मांग की कि वाहनों की पासिंग प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से निर्धारित की जाए, ताकि ऐसी परेशानियों से बचा जा सके।
उधर, एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि वह संबंधित विभाग से वाहनों की पासिंग के लिए समय और निर्धारित दिनों में बढ़ोतरी करने का आग्रह करेंगे, ताकि वाहन चालकों को लंबा इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed