{"_id":"6a30435bc7f951ce08091e93","slug":"patients-arrived-at-9-am-and-kept-waiting-for-their-turn-until-the-afternoon-mandi-news-c-90-1-mnd1026-200819-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुबह 9 पहुंचे मरीज, दोपहर तक करते रहे बारी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुबह 9 पहुंचे मरीज, दोपहर तक करते रहे बारी का इंतजार
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोथ्ग्ँद्रनगर में सोमवार को अस्पताल की ओपीडी्रडियों में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सोमवार को मरीजों की अचानक बढ़ी भीड़ के बीच स्वास्थ्य सेवाएं दबाव में आ गईं। सुबह 9 बजे उपचार के लिए पहुंचे कई मरीजों को दोपहर 12 तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण मुख्य ओपीडी में अव्यवस्था का माहौल रहा और मरीजों को घंटों कतारों में खड़े रहकर उपचार लेना पड़ा।
अस्पताल में सोमवार को 300 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। मरीजों की बढ़ी संख्या और चिकित्सकों की कमी के कारण गंभीर रोगियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गायनी ओपीडी बंद रहने से गर्भवती महिलाओं को निराश लौटना पड़ा, जबकि शल्य विशेषज्ञ चिकित्सक की अनुपस्थिति भी मरीजों के लिए चिंता का कारण बनी रही।
मेडिसिन ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली, जहां करीब 100 मरीज एकत्र हो गए। बुजुर्ग मरीजों को भी लंबे समय तक कतारों में खड़ा रहना पड़ा। मेडिसिन विशेषज्ञ पूर्वाह्न 11 बजे तक वार्ड में भर्ती मरीजों के उपचार में व्यस्त रहे, जिसके चलते ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन
सामान्य ओपीडी में केवल एक चिकित्सक की तैनाती होने से स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
उधर, एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि मरीजों की अधिक भीड़ के बावजूद ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों ने सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने की पूरी कोशिश की गई।