सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People inconvenienced as transport service has not started on the Trihami-Kangri route.

Mandi News: त्रिहमी से कांगरी मार्ग पर परिवहन सुविधा शुरू न होने से लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
People inconvenienced as transport service has not started on the Trihami-Kangri route.
त्रिहमी से कांगरी तक पांच किलोमीटर मार्ग पर परिवहन सुविधा और अधूरी सडक पास करने के विरोध में एस
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल की सिहली-सलवाणा सड़क के एक हिस्से को अब तक औपचारिक स्वीकृति नहीं मिलने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 16 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद त्रिहमी से कांगरी गांव तक लगभग पांच किलोमीटर सड़क का हिस्सा अभी तक पास नहीं किया गया है, जिसके चलते इस मार्ग पर परिवहन सुविधा शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव के दौरान लाभ साधने के लिए आधी सड़क को परिवहन के लिए पास करवाया और ठेकेदार को पूरे निर्माण कार्य का भुगतान किया गया है, जबकि अभी तक आधी सड़क पास ही नहीं की गई है।
विज्ञापन


सोमवार को इस संबंध में जड़ोल पंचायत के त्रिहमी गांव के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुंदरनगर से मुलाकात कर समस्या उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) सुंदरनगर अमर नेगी को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
ग्रामीण प्रकाश चंद, देशराज, ईश्वर दास, शेर सिंह, बबलू, बृजलाल, राहुल, हुस्न लाल, लालमन, खेमचंद और रवि कुमार व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए लेकिन आवश्यक औपचारिकताएं पूरी न होने से लोगों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उधर, एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। मामले को संबंधित विभाग के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed