फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People outraged after being forced to vacate homes due to landslide

Mandi News: भूस्खलन से मकान खाली होने पर भड़के लोग

Fri, 07 Aug 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
People outraged after being forced to vacate homes due to landslide
द्रंग में एनएच संबंधी पेश आ रही दिक्क्तों से परेशान भड़के लोग कंपनी ​अधिकारियों का घेराव करते ह
कंपनी के अधिकारियों पर फूटा गुस्सा, द्रंग में निर्माणाधीन नारला-बिजनी सुपर हाईवे को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन

विधायक ने एक सप्ताह में समाधान नहीं होने पर काम रुकवाने की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र में निर्माणाधीन नारला-बिजनी सुपर हाईवे परियोजना को लेकर विवाद वीरवार को और गहरा गया। भूस्खलन से दो मकानों में दरारें आने के बाद प्रभावित परिवारों के समर्थन में लोग सड़कों पर उतर आए। विधायक पूर्ण चंद ठाकुर की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुआवजा, पुनर्वास तथा रेस्टोरेशन कार्य जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने जिन रेस्टोरेशन कार्यों का आश्वासन दिया था, उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब होने के कारण बरसात में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं और लोग बेघर होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारी न तो फोन उठाते हैं और न ही शिकायतों का समाधान करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने प्रभावितों के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने के मुद्दे पर कंपनी अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं लेकिन प्रभावित परिवारों को राहत देने से पीछे नहीं हटेंगे। कंपनी को चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर लोगों की समस्याओं का समाधान और रेस्टोरेशन कार्य शुरू नहीं हुआ तो परियोजना का कार्य पूरी तरह रुकवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भूस्खलन की चपेट में आए दो मकानों में गहरी दरारें आने के बाद प्रशासन ने एहतियातन दोनों परिवारों को मकान खाली करवाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन से कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग उठाई। वहीं, कंपनी के अधिकारी एस नागर ने विधायक को आश्वस्त किया कि प्रभावितों की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और आवश्यक रेस्टोरेशन कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे।

बाॅक्स
एनएचएआई की टीम ने मौके का दौरा किया है। यदि एनएच निर्माण की वजह से कोई भी नुकसान हुआ होगा तो नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। निर्माण कंपनी प्रबंधन एनएच पर पेश आ रही हर दिक्कतों को दूर करने में जुटी हुई है। -वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई पीआईयू मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed