फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pipli-Bharadi Kisan Sabha raises regional issues.

Mandi News: पिपली-भराड़ी किसान सभा ने उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

Mon, 10 Aug 2026 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Pipli-Bharadi Kisan Sabha raises regional issues.
सज्याओपिपलु में बायो और वाणिज्य विषयों के प्राध्यापकों के पद छह माह से खाली
विज्ञापन

सीएचसी में एक्सरे और अन्य सभी टेस्टों की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल किसान सभा पंचायत कमेटी पिपली-भराड़ी की बैठक भराड़ी में जगदीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
जगदीश गुप्ता ने कहा कि सीबीएसई विद्यालय सज्याओपिपलु में पिछले छह माह से जीव विज्ञान और हिंदी के प्रवक्ता नहीं हैं। वहीं, वाणिज्य विषय की पढ़ाई भी नहीं हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कम से कम तीन डॉक्टरों की नियुक्ति तथा सभी प्रकार के टेस्ट और एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय भवन का कार्य शीघ्र पूरा करने, आंबेडकर भवन की मरम्मत और शौचालय निर्माण, जलशक्ति विभाग के निर्माणाधीन भवन को जल्द पूरा करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा वर्षों से रिक्त कृषि प्रसार अधिकारी का पद भरने, राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा व एटीएम सुविधा उपलब्ध करवाने तथा बंद पड़े करीब आधा दर्जन बस रूट बहाल करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पंचायत कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें बलजीत बिमल को सलाहकार, रमेश चंद को अध्यक्ष, हुक्म शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मिलखी राम को उपाध्यक्ष, मिलाप चंदेल को सचिव, सुरेश कुमार व अजय कुमार को सह सचिव, जगदीश गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा राकेश शर्मा, रामनाथ शर्मा और विधि चंद को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed