सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pre-monsoon rains in Balichowki, fear grips residents

Mandi News: बालीचौकी में मानसून से पहले ही आफत की बारिश, लोगों में भय

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon rains in Balichowki, fear grips residents
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी में अभी मानसून की आधिकारिक शुरुआत भी नहीं हुई है, लेकिन मानसून से पहले की बारिश ने ही लोगों को डरा दिया है। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक हुई मूसलाधार बारिश से हालात भयावह हो गए। आधे घंटे की बारिश में ही सड़कें तालाब बन गईं। कई ऐसे नाले भी उफान पर आ गए जो वर्षों से शांत थे। अचानक बदले मौसम और पानी के तेज बहाव को देख लोग सहम गए। बाजारों व निचले इलाकों में पानी भरने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासी केसर दास, राम लाल, टिकम राम, श्याम लाल, गंगा वती, प्यारी देवी, सीता देवी सहित अन्य लोगों का कहना है कि जब मानसून से पहले ही इस तरह की बारिश हो रही है तो मानसून सीजन में स्थिति कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। लोग आने वाले दिनों में भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका से डरे हुए हैं। एसडीएम विचित्र सिंह ने लोगों से नदी-नालों के पास न जाने और सतर्क रहने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed