सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Property tax payment date extended

Mandi News: प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान की तिथि बढ़ाई

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:42 AM IST
विज्ञापन
Property tax payment date extended
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर नगर परिषद ने प्रॉपर्टी टैक्स बिलों का भुगतान करने की तिथि 20 अप्रैल तक बढ़ा दी है। नगर परिषद सुंदरनगर की ओर से वर्ष 2025-26 के प्रॉपर्टी टैक्स के बिल पिछले माह नौ फरवरी को जनरेट किए जा चुके हैं। हालांकि, इन प्रॉपर्टी टैक्स बिलों को जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त संपत्ति मालिक ऑनलाइन माध्यम से भी प्रॉपर्टी टैक्स बिल का भुगतान कर सकते हैं। जिन प्रॉपर्टी मालिकों को एसएमएस के माध्यम से प्रॉपर्टी टैक्स बिल की सूचना प्राप्त नहीं हुई है, वे नगर परिषद कार्यालय में आकर अपने प्रॉपर्टी टैक्स बिल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपना मोबाइल नंबर प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड में दर्ज करवा सकते हैं, जिससे भविष्य में उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स बिल की सूचना एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो सके।
Trending Videos

सभी संपत्ति मालिक 20 अप्रैल तक बिना किसी विलंब शुल्क के अपना प्रॉपर्टी टैक्स नगर परिषद कार्यालय में जमा करवा दें। इसके अलावा प्रॉपर्टी मालिक अपने मोबाइल नंबर को भी नगर परिषद में आकर अपडेट कर लें। -ललित कुमार, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed