{"_id":"69c13e335f01e6e00e0c69a6","slug":"video-tragedy-strikes-amidst-inclement-weather-in-jogindernagar-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जोगिंद्रनगर में खराब मौसम के बीच हादसा, बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जोगिंद्रनगर में खराब मौसम के बीच हादसा, बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
जोगिंद्रनगर में बारिश और खराब मौसम के बीच सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शहर में एक बाइक की चपेट में आ जाने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मंडी पठानकोट हाईवे पर शहर के मुख्य बाजार में हुए इस सड़क हादसे पर स्थानीय पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक बुजुर्ग की पहचान भूरि सिंह (71) पुत्र सिंधू राम निवासी गांव कोंसल डाकघर बस्सी जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। बुजुर्ग शहर में सोमवार को खरीदारी व अन्य काम के लिए पहुंचा था। सोमवार दोपहर बाद बारिश और खराब मोसम के बीच शहर के मुख्य बाजार में वह बाइक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। नजदीक के कारोबारी और घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन में उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर पर आई गहरी चोट के चलते मौत हो गई। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।