सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Purse and moneylender shops in Bhagwan Mohalla were gutted in a fire.

Mandi News: आग लगने से भगवाहन मोहल्ला में पर्स, मनियारी की दुकान जली

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 08 Apr 2026 05:14 AM IST
विज्ञापन
Purse and moneylender shops in Bhagwan Mohalla were gutted in a fire.
मंडी में सनातन धर्म सभा के पास पर्स की दुकान में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
सुबह साढ़े पांच बजे भड़की आग, पिछले दरवाजे से सुरक्षित निकाले परिवार के लोग
Trending Videos

घटना से तीस लाख का नुकसान, पौने घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के भगवाहण क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक दो मंजिला मकान में आग लगने से करीब तीस लाख का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में घर के धरातल की दुकान में लेदर पर्स और मनियारी का सामान जल कर राख हो गया। परिवार के सदस्यों को शटर बंद होने के कारण पिछले दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। शहर के बीचोंबीच मकान में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल रहा।
नगर निगम के वार्ड नंबर 12 में हरीश कुमार लेदर पर्स और अन्य मनियारी सामान की दुकान करता था। हरीश कुमार दुकान का सामान लाने के लिए इन दिनों बाहरी राज्यों में गया हुआ था। घर में परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे कुछ लोगों ने हरीश कुमार की दुकान के अंदर से धुआं उठता देखा तो उन्होंने पुलिस थाना को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने ऊपरी मंजिल में रहने वाले परिवार के सदस्यों को किसी तरह पिछले दरवाजे से बाहर सुरक्षित निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाने में जुट गए लेकिन आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। आग की लपटें ऊपरी मंजिल तक पहुंच रही थी। इससे आसपास सटे घरों के भी चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया।
सूचना मिलने पर लीडिंग फायरमैन तारा चंद के नेतृत्व दमकल जवान वहां पहुंच गए। करीब पौने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सभी कुछ जल कर राख हो गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि शाॅर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी है।
बॉक्स

बेतरतीब पार्क वाहन बने बाधा
भगवाहन मोहल्ले में आग की घटना पर काबू पाने के लिए आ रहे दमकल वाहन की राह में बेतरतीब पार्क किए वाहन बाधा बने। चौहटा से मुख्य डाकघर के लिए जाने वाली सड़क पर वाहनों की वजह से दमकल वाहन को पहुंचने में देरी लगी। संकरी सड़क भी दमकल वाहन की राह में बाधा बनी। इस कारण थोड़ी दूरी से फायर टेंडर से पाइप के माध्यम से पानी घटनास्थल तक पहुंचाया गया। वहां पर फायर हाईड्रेंट की भी दमकल जवानों को आग पर काबू पाने के लिए मदद मिली।
बाक्स
सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग की घटना में करीब तीस लाख का सामान जलकर राख हुआ है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाकर साथ लगते घरों को चपेट में आने से बचाया गया। शहर में बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में थोड़ा विलंब हुआ। फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचती तो नुकसान को कम किया जा सकता था। -माधुरी कपूर, उप महापौर, नगर निगम मंडी

बाक्स
सूचना मिलते ही भगवाहन के लिए दमकल वाहन रवाना हो गया। संकरी सड़क और बेतरतीब वाहनों की पार्किंग की वजह से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में थोड़ा विलंब हुआ, बावजूद इसके दमकल जवानों ने समय रहते आग पर काबू पा कर साथ लगते घरों को चपेट में आने से बचा लिया।
-मनीष कुमार शर्मा, फायर स्टेशन आफिसर

मंडी में सनातन धर्म सभा के पास पर्स की दुकान में लगी आग। संवाद

मंडी में सनातन धर्म सभा के पास पर्स की दुकान में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed