सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Questions raised over liquor bottles found outside the college gate.

Mandi News: कॉलेज गेट के बाहर मिली शराब की बोतलों पर उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
Questions raised over liquor bottles found outside the college gate.
सुंदरनगर के एमएलएसएम कॉलेज के गेट के पास रखी गई बोतले, जिस पर एनएसयूआई ने एतराज जताया। स्त्रोत:
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप शराब की खाली बोतलें मिलने के मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

एनएसयूआई ने इसे लेकर कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, जबकि कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये बोतलें पहले हुए निर्माण कार्य के दौरान अस्थायी मजदूर कॉलोनी की सफाई के दौरान निकली हैं।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनित जसवाल ने कहा कि कॉलेज गेट के बाहर बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज में गलत संदेश गया है। उन्होंने परिसर की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए मामले की जांच, आसपास के क्षेत्र की नियमित सफाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन कटोच ने बताया कि जिस स्थान से ये बोतलें मिली हैं, वहां पहले कॉलेज के पुराने निर्माणाधीन भवन के लिए अस्थायी मजदूर कॉलोनी बनाई गई थी। इन बोतलों को हटाया जा रहा है और पूरे क्षेत्र की सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed