{"_id":"6a3043854a03afeb4b0af20b","slug":"questions-raised-over-quality-of-flour-at-ration-depots-mandi-news-c-90-1-ssml1025-200861-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राशन डिपुओं में आटा की गुणवत्ता पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राशन डिपुओं में आटा की गुणवत्ता पर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी। शहर के कुछ राशन डिपुओं में जून के दौरान आपूर्ति किए गए आटे की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। उपभोक्ताओं ने आटे में चरचराहट होने और रेत या अन्य छोटे कण मिले होने का अंदेशा जताते हुए आटा वापस करना शुरू कर दिया है। इससे डिपो संचालकों की परेशानी बढ़ गई है।
हिमाचल पीडीएस डिपो संचालक यूनियन के प्रदेश महासचिव एवं राष्ट्रीय आयोजन सचिव हरीश कुमार सिप्पी ने बताया कि मंडी शहर के कुछ डिपुओं को स्थानीय आटा मिल से आटे की आपूर्ति की गई थी। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि आटा इस्तेमाल के दौरान चरचराहट महसूस हो रही है।
इस संबंध में आटा मिल संचालकों से बात की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ऐसे में खाद्य आपूर्ति निगम से हस्तक्षेप कर उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त आटा उपलब्ध करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
जिला खाद्य आपूर्ति निगम मंडी, कुल्लू व लाहौल के एरिया मैनेजर संजीव वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित आटा मिल संचालक को खराब आटा वापस लेने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंगलवार से प्रभावित उपभोक्ता अपने डिपो संचालकों के माध्यम से नया आटा प्राप्त कर सकेंगे।