सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rain and hailstorm spoiled the thrill of Chhinj

Mandi News: बारिश और ओलावृष्टि ने बिगाड़ा छिंज का रोमांच

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm spoiled the thrill of Chhinj
विज्ञापन
बिना मुकाबले पहलवानों को बांटी इनामी राशि
Trending Videos

मुकाबलों से पहले बारिश और ओलावृष्टि ने डाला खलल

संवाद न्यूज एजेंसी

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के सूरजपुर बाड़ी में वर्षों से चली आ रही पारंपरिक लखदाता छिंज इस बार कुदरत के कहर की भेंट चढ़ गई। बीते रविवार को आयोजित इस महादंगल में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों से ठीक पहले मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खलल डाल दिया। इसके चलते बिना परिणाम के ही दंगल को समाप्त करना पड़ा।
छिंज कमेटी के सदस्य मनोज कुमार, हितेंद्र कुमार, परीक्षित चंद, सागर चंद आदि ने बताया कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित दंगल में देश के कोने-कोने से पहलवानों ने शिरकत की थी। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और बिहार से आए नामी पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। शाम पांच बजे तक दर्शकों ने कुश्ती का भरपूर लुत्फ उठाया और अखाड़ा पूरी तरह अपने चरम पर था। जैसे ही दंगल अपने सबसे रोमांचक पड़ाव यानी सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की ओर बढ़ा, अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण अखाड़ा गीला हो गया। इससे कुश्ती लड़ना असंभव हो गया। पहलवानों को विशेष इनामों से नवाजा जाना था, लेकिन मौसम के चलते ये मुकाबले नहीं हो पाए। छिंज कमेटी के संयोजक विजय कुमार गुलेरिया ने बताया कि भले ही फाइनल मुकाबले नहीं हो पाए, लेकिन दूर-दूर से आए पहलवानों के सम्मान का पूरा ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण मुकाबले रद्द करने पड़े, लेकिन कमेटी ने निर्णय लिया कि किसी भी पहलवान को खाली हाथ नहीं भेजा। सभी पहलवानों को उनकी मेहनत और उपस्थिति के लिए यथाशक्ति नकद राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed